अगले 24 घंटे में झमाझम बारिश! इन 15 राज्यों में अलर्ट, 3 पर रेड अलर्ट – Rain Alert

By Prerna Gupta

Published On:

Rail Alert

Rain Alert – अगर आप बाहर घूमने का प्लान बना रहे हैं या कोई जरूरी ट्रिप है, तो ज़रा ठहरिए! मौसम विभाग (IMD) ने देश के 15 राज्यों के लिए तेज बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। कई जगहों पर हल्की फुहारों से लेकर भारी बारिश तक की संभावना है। केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु जैसे राज्यों में तो रेड अलर्ट तक जारी कर दिया गया है। यानी अगले 24 घंटे काफी एक्टिव रहने वाले हैं – बादलों के भी और आपकी सावधानी के भी।

समय से पहले पहुंचा मानसून, रिकॉर्ड बना डाला

इस बार मानसून ने वक्त से पहले दस्तक दे दी है। IMD के मुताबिक, केरल में अगले 24 घंटे में मानसून पहुंच सकता है, जबकि आमतौर पर ये जून के पहले हफ्ते में आता है। बता दें, 2001 और 2009 के बाद ये पहली बार है जब मानसून ने 23-24 मई तक देश में एंट्री ले ली है। यानी 16 साल में सबसे जल्दी आने वाला मानसून है ये।

कहां-कहां होगी बारिश?

IMD की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली, उत्तर प्रदेश, और हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश और गरज-चमक के आसार हैं। वहीं, बिहार, झारखंड और ओडिशा में 26 मई तक अच्छी खासी बारिश हो सकती है। 15 राज्यों को अगले कुछ दिनों तक झमाझम बारिश के लिए तैयार रहने को कहा गया है।

यह भी पढ़े:
Property Registry New Rules बदल गया जमीन खरीदने का तरीका! ये गलती की तो रजिस्ट्री हो जाएगी रद्द Property Registry New Rules

अरब सागर में बन रहा दबाव

मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि अरब सागर में लो प्रेशर एरिया बन रहा है, जो 24 मई तक और गहराने वाला है। इसकी वजह से तटीय इलाकों – जैसे केरल, गोवा और कर्नाटक – में तेज हवाएं और भारी बारिश देखने को मिल सकती है। समुद्र में हलचल बढ़ने की भी आशंका है, इसलिए मछुआरों और तटीय इलाकों के लोगों को अलर्ट रहने की सलाह दी गई है।

इन राज्यों में रेड अलर्ट

केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु के कई जिलों में 25 से 27 मई तक रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश के संकेत हैं। यानी नदियों में जलस्तर बढ़ सकता है, लैंडस्लाइड की स्थिति भी बन सकती है और ट्रैफिक पर असर पड़ सकता है।

यूपी-गुजरात सहित 6 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट

IMD ने उत्तर प्रदेश, गुजरात, तेलंगाना और तमिलनाडु सहित छह राज्यों में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है। गुजरात के जूनागढ़, अमरेली, भावनगर और गिर सोमनाथ में तेज हवाओं और बिजली के साथ मूसलाधार बारिश का अनुमान है। यूपी के कुछ जिलों में भी आंधी और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़े:
EPFO Pension Update EPFO का बड़ा ऐलान! अब हर महीने मिलेगी ₹7500 पेंशन EPFO Pension Update

राजधानी दिल्ली का हाल

दिल्ली के लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि आंशिक रूप से धूप और हल्की बारिश के आसार हैं। अधिकतम तापमान 37°C और न्यूनतम 30°C के आसपास रह सकता है। धूल भरी आंधी और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश 26 मई तक देखने को मिल सकती है।

Disclaimer

यह लेख मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनियों पर आधारित है। बारिश, आंधी या अन्य प्राकृतिक घटनाओं की अधिक सटीक और ताज़ा जानकारी के लिए कृपया IMD की वेबसाइट या अपने स्थानीय प्रशासन से संपर्क करें। किसी भी नुकसान के लिए लेखक या प्लेटफॉर्म जिम्मेदार नहीं होगा।

यह भी पढ़े:
Amrit Bharat Station Scheme भारतीय रेलवे की नई योजना! अब इन रेलवे स्टेशन को मिलेगा एयरपोर्ट जैसा नया लुक Amrit Bharat Station Scheme

5 seconds remaining

Leave a Comment

Join Whatsapp Group